Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हेलमेट अनिवार्यता पर सख्ती और जागरूकता साथ-साथ सड़क सुरक्षा को लेकर मंडला पुलिस सक्रिय, 15 दिवसीय हेलमेट अभियान शुरू

मंडला, 25 अप्रैल 2026

पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से 26 अप्रैल से 10 मई तक विशेष हेलमेट अनिवार्यता अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान का उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट उपयोग को बढ़ावा देना तथा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करना है। देखा गया है कि अधिकांश दुर्घटनाएं हेलमेट न पहनने एवं यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं।

हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए प्रकरण भेजे जा रहे हैं।

स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आम नागरिकों में सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाने के लिए समझाइश एवं जनसंवाद भी किया जा रहा है।

मंडला पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

Related posts

हैदर रज़ा को 99वें जन्मदिन पर दी गई पुष्पांजलि रंगारंग सांस्कृतिक संध्या से हुआ रज़ा उत्सव का समापन

Reva India News

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने रविवार को माहिष्मती घाट का निरीक्षण किया

Reva India News

परिवहन विभाग ने बसों में लगाए पोस्टर  

Reva India News

Leave a Comment