Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सोमवार को नर्मदेश्वर कांवड़ यात्रा  

मण्डला। सोमवार को महिष्मति घाट मंडला से विशाल कांवड़ यात्रा प्रात: 8 बजे आरंभ होगी। नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट महिष्मति घाट मंडला के द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा में बैंड बाजे के साथ भगवान भोले नाथ की शिवलिंग भी आकृर्षण का केन्द्र रहेगी। महिष्मति नर्मदेश्वर कांवड़ यात्रा का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। इस आयोजन की सम्पूर्ण तैयारी की जा चुकी है। कांवड़ यात्रा महिष्मति घाट से आरंभ होगी जो नेहरू स्मारक, स्टैंट बैंक चौराहा, तहसील, बड़ चौराहा, उदय चौंक, बुधवारी होते किले घाट पहुंचेगी जहां पर व्यास नारायण मंदिर में पूजन पाठ के साथ प्रसादी वितरण की जाएगी। इस भव्य आयोजन में धर्मप्रेमियों के उपस्थित होने अपील की गई है।

Related posts

चुटका पुनर्वास कालोनी का कलेक्टर ने लिया जायजा

Reva India News

गोंझी एवं कामता में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन

Reva India News

ग्राम पंचायतों में प्रत्येक मंगलवार को जल-सुनवाई के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment