Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गोंझी एवं कामता में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन

मंडला 7 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार ’राष्ट्रीय आयुष मिशन’ योजनान्तर्गत लोक स्वास्थ्य सेवा प्रदाय संबंधित क्रिया-कलाप के तहत शासकीय आयुर्वेद जिला चिकित्सालय मण्डला के द्वारा ग्राम पंचायत भवन गोंझी (सहस्त्रधारा) एवं कामता में ’निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर में आए हुए सभी रोगियों को निःशुल्क चिकित्सा जाँच व परामर्श एवं औषधि वितरण किया गया। साथ ही आसपास उपलब्ध औषधीय महत्व के पौधों की जानकारी भी दी गई।

 

शिविर में आयुर्वेदीय चिकित्सकों ने लोगों को आहार-विहार व वर्षा ऋतु जनित रोगों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। इसी प्रकार ग्राम पंचायत कामता में शासकीय आयुर्वेद औषधालय टाटरी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें  वृद्धवस्था जन्य रोग एवं किशोरी बालिकाओं व महिलाओं की जाँच की गई एवं औषधि का वितरण किया गया। इस दौरान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. एकता वाल्को, औषधि संयोजक श्री दीपक कुमार पाठक, महिला अटेंडेंट श्रीमती शालिनी सिंह राजपूत, श्री अशोक बैरागी एवं श्रीमती उर्मिला बैरागी आदि चिकित्सालय स्टॉफ ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

Related posts

शासकीय सेवकों के ई.एस.एस. प्रोफाईल अपडेशन न होने पर रूकेगा डीडीओ एवं शाखा प्रभारी का वेतन  

Reva India News

जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक सम्पन्न

Reva India News

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर समरसता पर्व का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment