Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम ने खाद गोदाम का निरीक्षण करते हुए लिया व्यवस्थाओं का जायजा

मंडला 5 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर ने कनौजिया टोला स्थित डबललॉक खाद गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को खाद वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कहा कि किसानों को व्यवस्थित तरीके से खाद उपलब्ध कराए। उन्होंने निर्देशित किया है कि खाद वितरण केंद्र सुबह 8 बजे से लेकर शाम तक जारी रखें, जिससे केंद्र में आने वाले किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध हो सके। एसडीएम श्री ठाकुर ने किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को खाद वितरण स्थल पर पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।

Related posts

हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का निःशुल्क ईसीएचओ जाँच परीक्षण शिविर 24 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय मण्डला में लगेगा

Reva India News

आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

आंगनवाड़ी केंद्र कजरवाड़ा में पोषण अभियान का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment