Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मोहगांव में दिव्यांग पवन को दी गई ट्राईसिकल  

मंडला 5 अगस्त 2025

जनपद पंचायत मोहगांव में ग्राम मुंगवानी के पात्र दिव्यांग पवन साहू को ट्राईसिकल प्रदान की गई। पवन अस्थि बाधित है एवं जिला मेडिकल बोर्ड से 40 प्रतिशत दिव्यांगता का प्रमाण पत्र धारक है। मंगलवार को जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री गतसिंह भवेदी एवं उपाध्यक्ष श्री शिवकुमार मिश्रा द्वारा खंड स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में दिव्यांग को ट्राईसिकल दी गई। अपने उपयोग के लिए ट्राईसिकल पाकर पवन साहू ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से न केवल उसकी दिव्यांगता का परीक्षण कराया गया बल्कि समय पर प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया गया। ग्राम पंचायत मुंगवानी के सचिव द्वारा दिव्यांग पवन के लिए ट्राईसिकल का आवेदन प्राप्त करते हुए जनपद पंचायत को अवगत कराया। इसके बाद जनपद पंचायत मोहगांव के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के द्वारा पात्र हितग्राही को ट्राईसिकल प्रदान की गई।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 1 दिसम्बर 2022

Reva India News

कमिश्नर वीसी आज शाम 5 बजे

Reva India News

पात्र परिवार को दी गई आर्थिक सहायता  

Reva India News

Leave a Comment