Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाल संरक्षण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था है फोस्टर केयर

मंडला 6 अगस्त 2025

जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार फोस्टर केयर एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें परिवार के घरेलू वातावरण में वैकल्पिक देखरेख हेतु बच्चे को आमतौर पर अल्प अवधि या विस्तृत अवधि के लिए देखरेख और संरक्षण के उद्देश्य से असंबद्ध कुटुंब में रखा जाता है।

 

फोस्टर केयर हेतु कौन से बच्चे पात्र है ?

 

बाल देखरेख संस्थाओं में रहने वाले या समुदाय में रहने वाले (6 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के) देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता वाले सभी बच्चे, बिना मुलाकात वाले बच्चे और अयोग्य अभिभावक वाले बच्चे। वे सभी बच्चे जिन्हें या तो देश में दत्तक ग्रहण या अंतर-देशीय दत्तक ग्रहण में परिवार नहीं मिलता है और उन्हें दत्तक ग्रहण के नियमों के अनुसार कठिन या विशेष जरूरतों वाले बच्चों की श्रेणी में रखा गया है। फोस्टर केयर में प्रतिस्थापित बालक या बालिका यदि वह दत्तक ग्रहण हेतु विधिक रूप से मुक्त घोषित हैं तथा कम से कम 2 वर्ष की अवधि तक वह पोषक माता-पिता के संरक्षण में रह लेता है तो पोषक माता-पिता को उसी बालक बालिका को नियमानुसार विधिक कार्यवाही पश्चात दत्तक ग्रहण में दिया जा सकता है।

 

फोस्टर केयर में कितनी सहायता राशि दी जाएगी ?

 

देखरेख करने वाले व्यक्ति अथवा परिवार को आर्थिक स्थिति के आंकलन पश्चात् आवश्यकतानुसार एवं वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होने की स्थिति में फोस्टर केयर हेतु संरक्षण, भरण-पोषण, शिक्षण, चिकित्सा हेतु राशि 4 हजार रुपये प्रतिमाह प्रति बच्चा दिये जाने का प्रावधान है।

Related posts

सीड बॉल से पड़ती भूमि में हरियाली घुघरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री तपन धारगा हुए शामिल

Reva India News

किंगफिशर ग्रुप द्वारा सरस्वती विद्यालय में किया गया मेधावी छात्रों का सम्मान

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर 4 अधिकारियों पर जुर्माना अधिरोपित

Reva India News

Leave a Comment