Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मोटे अनाज व्यंजन प्रदर्शनीय एवं पोषण संवाद का आयोजन

मंडला, 15 अक्टूबर 2025

पोषण माह अभियान अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में स्थानीय उत्पाद, पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग, आदि का आयोजन समस्त केंद्रों में किया गया। आज परियोजना बीजाडांडी में परियोजना स्तरीय पोषण माह की गतिविधि का आयोजन किया गया जिसमें मोटे अनाज आधारित पोषण व्यंजन मेला का आयोजन किया गया। जिसमें संभागीय स्तर से सहायक संचालक श्री मनीष शर्मा, परियोजना अधिकारी श्री शैलेश उपस्थित थे। उनके द्वारा 2 आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण माह गतिविधि का निरीक्षण किया गया। गर्भवती, धात्री से पोषण के बारे में चर्चा और प्राप्त सेवाओं के बारे में हितग्राही से जानकारी ली। इसके बाद परियोजना स्तरीय पोषण माह कार्यक्रम में उपस्थित होकर पोषण प्रदर्शनी, पोषण रंगोली, स्वास्थ्य जांच कैंप का अवलोकन, स्वस्थ गर्भवती को पुरस्कृत, किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता किट का वितरण, पोषण माह की गतिविधि में जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अच्छा कार्य किया गया उनको परियोजना स्तर पर पुरस्कार दिया गया।

Related posts

शांति समिति की बैठक 14 मार्च को

Reva India News

बीआरसी भवन देवदरा आज लगेगा रोजगार मेला

Reva India News

मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना

Reva India News

Leave a Comment