Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया ज्ञानदीप स्कूल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण बालिकाओं से बंधवाई राखियाँ

मंडला 7 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आज ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम हायरसेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल के निर्माणाधीन भवन के निर्माण के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य को समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्कूल की छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाते हुए राखियाँ बंधवाई। कलेक्टर श्री मिश्रा ने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई खिलाते हुए उपहार प्रदान किए।

इस अवसर पर कलेक्टर ने छात्राओं से चर्चा करते हुए उन्हें सफलता प्राप्त करने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आगामी रक्षाबंधन पर्व में अपने भाइयों से पढ़ाई में सहयोग करने एवं पर्यावरण संरक्षण का वचन लें। इस अवसर पर विद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य श्री दिनेश दुबे को नियुक्ति पत्र प्रदान कर ज्वाईनिंग कराई गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव श्री संजय तिवारी, सदस्यगण सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

कृषक फसलों को जोखिम से बचाने करवाएं फसल बीमा

Reva India News

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक 20 जून को

Reva India News

प्रभावी टीएलएम से करें अध्यापन

Reva India News

Leave a Comment