Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं ने कलेक्टर की कलाई में बांधी राखियाँ

मंडला 7 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा गुरूवार को उत्कृष्ट विद्यालय पहुँचे। यहाँ उन्होंने उपस्थित छात्राओं से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर विद्यालय की नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की छात्राओं तथा एनसीसी कैडेट ने कलेक्टर की कलाई पर राखी बांधी।

कलेक्टर ने उपस्थित छात्राओं से हुई चर्चा में कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति की बहुत पुरानी परंपरा है। इस तरह के आयोजन हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी अपनी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करें। परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त कर माता-पिता, गुरूजनों, जिले तथा प्रदेश का नाम रोशन करें। आप लोग ही समाज का भविष्य हैं।आगे आप लोग ही विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्वकर्ता की भूमिका में होंगे।जिला प्रशासन सदैव आपके साथ है।पढ़ाई में आपको सहयोग की आवश्यकता होगी तो हर संभव मदद आपको मिलेगी।राखी के त्यौहार पर जिला प्रशासन भी आपसे यह वादा चाहता है कि आप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

इस दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती वंदना गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, सहायक संचालक आदिवासी विकास श्री रंजीत गुप्ता, उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव, एपीसी श्री मुकेश पाण्डे सहित विद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

Reva India News

कलेक्टर ने किया परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण

Reva India News

नदियों में मशीनों से रेत उत्खनन का गोंगपा ने किया विरोध बगैर जांच वैक्सीन लगाने से गई कई लोगों की जान- अमान सिंह पोर्ते

Reva India News

Leave a Comment