Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घुघरी के ग्राम भानपुर में 180 लीटर अवैध शराब जब्त

मंडला 7 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में मदिरा के अवैध संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार एक्शन लिया जा रहा है। इसी कड़ी में की गई कार्रवाई में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घुघरी तहसील ग्राम पंचायत कुसमी के भानपुर ग्राम में स्थित दुर्गा प्रसाद की दुकान के पास स्थित कमरे की विधिवत तलाशी ली गई। जब्त 20 पेटी देसी मदिरा प्लेन की मात्रा 180 बल्क लीटर है जो कि धारण क्षमता से अधिक होने के कारण आबकारी द्वारा कब्जे में लिया गया। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 75 हजार रूपए है। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत धारा 34(2) का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Related posts

पेयजल संकट का तत्काल समाधान करें – कलेक्टर श्री धोटे ग्रीष्मकालीन पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन अनिवार्य, नियम तोड़ने वालों पर लगेगा जुर्माना

Reva India News

नाबार्ड और सीडीवीडी ने अंतर्राष्ट्रीय मधुमक्खी दिवस को नवाचार के साथ मनाया

Reva India News

ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम के तहत बैठक का आयोजन ग्राम के विकास पर की गई चर्चा

Reva India News

Leave a Comment