Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पेयजल संकट का तत्काल समाधान करें – कलेक्टर श्री धोटे ग्रीष्मकालीन पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन अनिवार्य, नियम तोड़ने वालों पर लगेगा जुर्माना

मंडला, 29 मई 2026
कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने एसडीएम कार्यालय घुघरी के सभागार में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने घुघरी एवं मोहगांव के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में ग्रीष्मकालीन पेयजल आपूर्ति और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्री धोटे ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भीषण गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए सभी पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 3 दिनों के भीतर दोनों क्षेत्रों के सभी खराब व बंद हैंडपंपों का सुधार कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने नल-जल योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री धोटे ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नल-जल योजनाओं और हैंडपंप सुधार कार्य का लगातार फॉलोअप लें। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों और विशेषकर दूरस्थ टोलों (मजरों) में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिन टोलों में पानी की समस्या है, वहां प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान निकाला जाए।

स्वच्छता को लेकर कड़े निर्देश, डस्टबिन न होने पर लगेगा जुर्माना

बैठक में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों की स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर श्री धोटे ने सीईओ जनपद पंचायत घुघरी एवं मोहगांव को निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने घुघरी सीईओ को सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाने और ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
व्यापारिक क्षेत्रों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री धोटे ने एसडीएम घुघरी श्री सचिन जैन को निर्देशित किया कि वे तत्काल सभी स्थानीय दुकानदारों की एक बैठक बुलाएं और उन्हें स्वच्छता नियमों की समझाइश दें।
प्रत्येक दुकान और सार्वजनिक स्थानों (सर्जन के स्थानों) पर डस्टबिन (कूड़ादान) रखना अनिवार्य होगा। जिस भी दुकान में डस्टबिन नहीं पाया जाएगा, उस दुकानदार के विरुद्ध सख्त जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर श्री धोटे ने कचरा प्रबंधन और उसके सही डिस्पोजल (निपटान) की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक गाइडलाइंस जारी कीं। बैठक में एसडीएम घुघरी श्री सचिन जैन, जनपद पंचायत सीईओ घुघरी एवं मोहगांव सहित संबंधित विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पीएच विभाग के इंजीनियर, सब इंजीनियर उपस्थित रहे।

Related posts

गणतंत्र दिवस शुभकामना संदेश नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा

Reva India News

उद्योगपतियों व निवेशकों से संवाद, उनकी समस्याओं के समाधान और प्रदेश में औद्योगिकरण के विस्तार में सहायक हैं इन्वेस्टर समिट – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

नगरपालिका एवं पंचायतों के उप निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

Reva India News

Leave a Comment