Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चिरईडोंगरी में आई उर्वरक की रैक मंडला को मिली 767.25 में.टन यूरिया

डीएमओ आरएस तिवारी ने बताया कि मण्डला जिले के चिरईडोंगरी में सोमवार की सुबह उर्वरक की रैक लगी। इसके माध्यम से मण्डला जिले को 767.25 मेट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुई है। प्राप्त हुई इस यूरिया में से 331 में.टन मार्कफेड व अन्य शासकीय डबल लाक केन्द्रों में भेजी गई है। 215 में. टन यूरिया जिले की अलग-अलग सहकारी समितियों को उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा 221.25 में.टन यूरिया प्राईवेट केंन्द्रों को भेजी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराई जा रही है। कृषक नजदीकी केंद्र से यूरिया ले सकते हैं। श्री तिवारी ने बताया कि मंडला जिले के किसानों में खाद का वितरण पूर्व वर्ष की तुलना में  ज्यादा खाद का विक्रय किया जा चुका है।

Related posts

प्रभारी मंत्री श्री रामनिवास रावत ने एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जेवरा पहुंचकर ज्योति कुलस्ते को दिया सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद

Reva India News

28 एवं 29 जनवरी को शा.उच्च.माध्य.वि. सलवाह में जन जागरुकता कार्यक्रम होगा

Reva India News

Leave a Comment