Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में ’हर घर तिरंगा’ अभियान की धूम

मंडला 11 अगस्त 2025

सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मोहगांव में ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने भारत की आजादी के संघर्ष और वीरों की गाथाओं को दर्शाया। छात्राओं के द्वारा तैयार किए गए रंगोली और पोस्टर ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। इन कार्यक्रमों के बाद विद्यालय की छात्राओं ने एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ छात्राएं पूरे इलाके में घूमीं, जिससे स्थानीय लोगों में भी देशभक्ति की भावना जागृत हुई।

Related posts

गुरूवार को सर्व सनातनी समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से की दक्षिण कोरिया के उद्योगपतियों ने भेंट 20 प्रोजेक्ट में 2 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावित किये

Reva India News

न्यायालीन क्षेत्र में कॅरियर के संबंध में विद्यार्थियों दी गई जानकारी

Reva India News

Leave a Comment