Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं आमजनों की समस्या

मंडला, 3 फरवरी 2026

जिला योजना भवन में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने जनसुनवाई में पहुंचे प्रत्येक आवेदक की समस्या को विस्तार से सुना और उनकी शिकायतों का न्यायोचित समाधान करने की बात कही।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने जनसुनवाई में मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में दूरस्थ तहसीलों से आए आवेदकों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की और उन्हें शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया।

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्री संस्कार बावरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रयासों में जुनून की आवश्यकता होती है – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को दिए टिप्स

Reva India News

कांग्रेस पार्टी का घर चलो घर घर चलो सदस्यता अभियान

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment