Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने राज्यपाल श्री पटेल के आगमन की तैयारियों का किया निरीक्षण

मंडला 18 अगस्त 2025

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मंडला जिले में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सेमरखापा एकलव्य आदर्श विद्यालय पहुँचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 अगस्त को राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की विशेष मौजूदगी में एकलव्य ऑडीटोरियम में परंपरागत चिकित्सा का स्वास्थ्य संवर्धन में योगदान एवं सिकल सेल प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाना है। साथ ही लखपति दीदियों से संवाद भी करेंगे। इसके उपरांत आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ भोज में शामिल होंगे। इन सभी की तैयारियों के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर दिए। कार्यक्रम स्थल पर आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं विभागीय स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने विशिष्ट अतिथियों की मंच पर बैठक व्यवस्था, ग्रीनरूम, सुरक्षा व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, लखपति दीदी संवाद स्थल पर आवश्यक तैयारियों के दिशा-निर्देश दिए। साथ ही इन सभी तैयारियों को समय के पूर्व पूरा करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, मंडला एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम सहित अन्य संबंधित अधिकारी और विभागीय अमला मौजूद था।

Related posts

आंगनवाड़ी केंद्र सिमरिया में जागरूकता अभियान संपन्न

Reva India News

केन्द्रीय संचार ब्यूरो ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया सामूहिक योग “एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ थीम पर प्रश्नोत्तरी एवं गीत संगीत के माध्यम से किया जागरूक

Reva India News

अंकित जोशी बने भाजापा के नगर अध्यक्ष

Reva India News

Leave a Comment