Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय डाक सप्ताह 9 से 15 अक्टूबर तक मनाया जाएगा नागरिकों को डाक सेवाओं के प्रति किया जाएगा जागरूक

मंडला, 10 अक्टूबर 2026

भारतीय डाक विभाग द्वारा 9 से 15 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष सप्ताह का संदेश एक डाक नेटवर्क, असीम संभावनाएँ है। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अवसर पर मण्डला डाक संभाग के विभिन्न डाकघरों के माध्यम से नागरिकों को डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। इस दौरान डाक बचत योजनाओं, सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, आधार एवं पासपोर्ट सेवाओं के प्रति लोगों को जानकारी दी जाएगी।

इसके साथ ही स्पीड पोस्ट, पार्सल तथा विभिन्न डिजिटल डाक सेवाओं के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य नागरिकों तक डाक विभाग की सुविधाओं की पहुंच बढ़ाना, वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करना तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से डाक सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना है।

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के माध्यम से डाक विभाग की पारंपरिक सेवाओं के साथ आधुनिक डिजिटल सुविधाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी, जिससे अधिकाधिक लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यार्थियों के खाते में किया छात्रवृत्ति अंतरण जिले के 9-12वी के 48250 विद्यार्थी हुए लाभान्वित

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने छात्र-छात्राओं को पेन-कॉपी देकर सम्मानित किया

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान में प्राचीन बावड़ी का हुआ कायाकल्प, संगम महाराजपुर में मनाया गया बावड़ी उत्सव

Reva India News

Leave a Comment