Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार मेला संपन्न 12 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन तथा 2 को हितलाभ वितरण  

मंडला 19 अगस्त 2025

जिला प्रशासन मण्डला के निर्देशानुसार, जिला रोजगार कार्यालय मण्डला, आईटीआई मण्डला एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से रोजगार युवा संगम मेले का आयोजन नगरपालिका टाउन हॉल मण्डला में किया गया। जिसमें स्थानीय एवं निजी क्षेत्र की चार प्रतिष्ठित कम्पनियों ने भाग लिया।

पार्षद श्री ब्रजेश जसवानी द्वारा मां सरस्वती जी का पूजन एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं उपस्थित अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। युवा संगम रोजगार मेले में 72 आवेदकों का पंजीयन कराया गया, जिसमें 3 कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कम्पनियों द्वारा 12 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। 18 अभ्यर्थियों का अप्रेंटिसशिप के लिये चयन किया गया एवं 2 हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री मण्डला द्वारा युवा संगम मेले की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण अधिकारी श्री वैशाली कामड़े द्वारा मंच का संचालन किया गया।

Related posts

गलत जानकारी देकर पंजीयन कराने पर होगी कार्रवाई

Reva India News

योजना अधिकारी को शतप्रतिशत वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

गांव-गांव पहुंची मंडला पुलिस, चौपाल के माध्यम से हेलमेट, साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्ति पर विशेष जनसंवाद

Reva India News

Leave a Comment