Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले के हॉस्टल्स में आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविर

मंडला 19 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जनजातीय कार्यविभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले में संचालित सभी आवासीय हॉस्टल्स में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को बालक छात्रावास इंद्री, सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास निवास, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय लुहारी, 100 सीटर बालिका छात्रावास नारायणगंज, बैगा कन्या आश्रम डोन्ही बीजाडांडी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। आवश्यकतानुसार दवाईयां वितरण के साथ-साथ रक्त के नमूने भी जांच के लिए एकत्रित किए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहंती ने बताया कि अब तक कुल 15 हॉस्टल्स में शिविर लगाए जा चुके हैं। अन्य बालक छात्रावास, बालिका छात्रावास, कन्या आश्रम आदि में शिविरों का आयोजन सतत रूप से किया जायेगा।

Related posts

जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 6 जनवरी 2022 मण्डला 31 दिसम्बर 2021 जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार के इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियों (उम्र 18-35 वर्ष एवं योग्यता-कक्षा 8वीं से स्नातक एवं आई.टी.आई उत्तीर्ण) को निजी क्षेत्र में रोजगार में अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय आईटीआई, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र एवं रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 6 जनवरी 2022 को रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला के परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजन किया जा रहा है। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों के द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। इच्छुक आवेदक रोजगार मेले में अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दो फोटोग्राफ एवं अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Reva India News

पीएम जनमन में श्रेष्ठ कार्यों के लिए मंडला की राष्ट्र स्तर पर हुई सराहना कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नई दिल्ली में आयोजित कॉफ्रेंस में किया प्रस्तुतिकरण

Reva India News

शीतलहर के प्रभाव से बचने के लिये बरतें सावधानियाँ

Reva India News

Leave a Comment