Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री धोटे ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं

मंडला, 10 नवम्बर 2026

जिला योजना भवन में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूर-दराज के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के समक्ष रखीं और समाधान के लिए आवेदन सौंपे।

कलेक्टर श्री धोटे ने जनसुनवाई के दौरान आए सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का निराकरण तय समय-सीमा के भीतर किया जाए। आज की इस जनसुनवाई में कुल 15 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम मंडला श्री शैलेंद्र चौधरी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नदीमा शिरी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ एवं श्री राजेश कौशिक  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कन्हरगांव में जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ

Reva India News

किसानों को राहत देने की पहल : उपार्जन केंद्रों पर बेहतर इंतजाम के निर्देश

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 20 जून 2023

Reva India News

Leave a Comment