Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केबिनेट मंत्री श्री परमार एवं श्रीमती उइके ने किया पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण

मंडला 20 अगस्त 2025

मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दरसिंह परमार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (आरडी कॉलेज) बड़ी खैरी तथा शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज देवदरा का निरीक्षण किया। पीएमश्री कॉलेज में पहुंचने पर कॉलेज स्टॉफ एवं छात्र-छात्राओं ने उनका स्वागत किया। मंत्री श्री परमार ने कॉलेज प्रबंधन, स्मार्ट क्लास, फेकल्टी, स्नातकोत्तर के विषयों, लॉ-कॉलेज, सीनियर बालक एवं बालिका छात्रावास तथा कॉलेज की अधोसंरचना के संबंध में प्राचार्य एवं संबंधित प्रोफेसर्स से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न 11 विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए कक्षाओं, आवश्यकता अनुसार प्रयोगशालाओं तथा फेकल्टी के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

ग्राम देवदरा में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचकर मंत्रीद्वय ने कॉलेज प्रबंधन समिति के साथ अनौपचारिक बैठक की। इस दौरान यहां सिविल ब्रांच खोले जाने, अधोसंरचना विकास, सार्थक ऐप से उपस्थिति, सीट वृद्धि, संकाय वृद्धि के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कॉलेज की कम्प्यूटर लैब में पहुंचकर पढ़ाई कर रही छात्राओं से कॉलेज के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि शासन की सुविधाओं का सभी बच्चियां पात्रतानुसार लाभ उठाएं तथा मन लगाकर पढ़ाई करते हुए अच्छे अंकों से परीक्षाओं में उत्तीर्ण हों। इसके बाद कॉलेज परिसर में मंत्रियों के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत अर्जुन के पौधे रोपित किए गए। इस दौरान एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य, स्टॉफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

जनसुनवाई में गणेश दास को मिला ट्रायसाईकिल

Reva India News

“पोषण पखवाड़ा 2026” सफल आयोजन एवं क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी

Reva India News

प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना हो रहा साकार – प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल

Reva India News

Leave a Comment