Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्यपाल श्री पटेल ने किया बच्चों के साथ भोजन

मंडला 20 अगस्त 2025

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल बुधवार को एकलव्य आदर्श विद्यालय ग्राम सेमरखापा के छात्र-छात्राओं के साथ भोजन करने पहुंचे। उन्होंने कक्षा आठवी की छात्रा सुहानी उइके एवं कक्षा नवमी के छात्र पुरूषोत्तम टिकरिया के साथ भोजन किया। भोजन करने के उपरांत यहां भोजन ग्रहण कर रहे अन्य छात्र-छात्राओं हिमांशु धुर्वे, अनुज कुमार धुर्वे एवं रंजीता मरावी के पास जाकर उनसे चर्चा की। इन सभी छात्र-छात्राओं को अच्छे से पढ़ाई करने के लिए कहा। एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्र-छात्राआंे के साथ सहभोज में जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग डॉ. विजय शाह, पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दरसिंह परमार, प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, निवास विधायक श्री चैनसिंह वरकड़े, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री प्रफुल्ल मिश्रा भी शामिल हुए।

इस अवसर पर कमिश्नर जबलपुर श्री धनंजय सिंह, आईजी बालाघाट श्री संजय सिंह, डीआईजी बालाघाट श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

आज 8078 व्यक्तियों को लगाई गई कोविड वैक्सीन

Reva India News

बरेला-निवास-डाला क्षतिग्रस्त मार्ग की हुई तत्काल मरम्मत

Reva India News

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

Leave a Comment