Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में 113 आवेदन प्राप्त

मंडला, 29 सितम्बर 2026

जिला योजना भवन में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 113 आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के समक्ष प्रस्तुत किए।

कलेक्टर श्री धोटे ने आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान पर विशेष जोर दिया।

जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ एवं श्री सचिन जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related posts

कलेक्टर ने किया खेत तालाब का निरीक्षण

Reva India News

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से लाभांवित हुई जिले की 1 लाख 97 हजार 46  लाड़ली बहनें  

Reva India News

आज 7 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

Reva India News

Leave a Comment