Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दीनदयाल रसोई योजनांतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

मंडला 21 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में दीनदयाल रसोई योजनांतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में मंडला एवं नैनपुर नगरपालिका क्षेत्र में दीनदयाल रसोई संचालन का कार्य कर रही संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा की गई। रसोई संचालन कर रही संस्थाओं/स्व-सहायता समूहों के अनुबंध के नवीनीकरण पर चर्चा करते हुए समिति सदस्यों ने संस्थाओं के कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त कर अनुबंध बढ़ाए जाने की अनुशंसा की। बैठक के दौरान संस्थाओं को प्रतिमाह उपलब्ध कराए जा रहे चावल का कोटा बढ़ाए जाने पर चर्चा की गई।

बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष मंडला श्री विनोद कछवाहा, नगरपालिका अध्यक्ष नैनपुर श्रीमती कृष्णा पंजवानी, व्यापारी संघ के प्रतिनिधि, सहायक कलेक्टर आकिप खान, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री रोहित बड़कुल, जीएमडीआईसी श्री नंदकिशोर वास्कले, डीएसओ श्री संत भलावी, सीएमओ नगरपालिका मंडला श्री गजानंद नाफड़े सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

नेशनल लोक अदालत 10 अपै्रल को

Reva India News

15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों के कोविड वैक्‍सीनेशन के लिए प्राचार्यों को वीसी के माध्यम से दिए गए निर्देश

Reva India News

*सहकार भारती समिति मंडला जिला कार्यकारिणी घोषित की गई*

Reva India News

Leave a Comment