Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

‘माटी गणेश सिद्ध गणेश’ प्रशिक्षण सम्पन्न

मंडला, 23 अगस्त 2025

मवई के मॉडल स्कूल में जन अभियान परिषद द्वारा विकासखण्ड स्तरीय ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का सक्रियकरण बैठक एवं माटी गणेश सिद्ध गणेश प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कवि एवं समाज सेवक श्री भयंकर बोस, श्री इंद्रेश साकत, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री राजेन्द्र चैधरी, प्रशिक्षक श्री लालाराम चक्रवर्ती, नर्मदा समग्र प्रभारी प्राचार्य क्षमा चंद्रोल, विकासखण्ड समन्वयक सुनील साहू, जन अभियान परिषद समस्त नवांकुर संस्था प्रमुख, समस्त मेन्टर नवांकुर सखी, सहायक एवं सहायिका प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव, स्कूल के बच्चे शामिल हुए। श्री चैधरी ने प्रस्फुटन समिति के सक्रियकरण की जानकारी साझा की तथा सभी के खाते तथा समिति से संबंधित कार्यों पर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि श्री बोस ने भगवान श्री गणेश जी का सनातन धर्म में महत्व बताते हुए कहा कि हमें ईश्वर आराधना के साथ पर्यावरण का ध्यान भी रखना होगा, इसलिए बिना केमिकल वाले मिट्टी की गणेश जी की मूर्ति स्थापित करना चाहिए। इसके बाद प्रशिक्षक श्री चक्रवर्ती जी द्वारा सभी को मिट्टी गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में नवाकर संस्था के सदस्य, सीएम सीएलडीपी के छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 18 फरवरी 2023

Reva India News

अनुदानित उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग रोकने के निर्देश उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध की जा सकती है शिकायत जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत् आयोजित होंगे विधिक साक्षरता शिविर विधिक सेवा सभाकक्ष में आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

Reva India News

Leave a Comment