Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

थीम वाइस रैंकिंग के विषयों को गंभीरता पूर्वक समझना जरुरी- जिला पंचायत सीईओ पंचायत उन्नति सूचकांक संबंधी प्रशिक्षण जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजन

मंडला 22 अगस्त 2025

पंचायत के समग्र विकास के प्रदर्शन मापक के रूप में पीएआई 2.0 (पंचायत उन्नति सूचकांक) क्रियान्वित किया जा रहा है। जिला पंचायत के सभाकक्ष में शुक्रवार को पीएआई 2.0 का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के आरंभ में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट ने कहा कि शासन द्वारा अब विभिन्न पोर्टल और एप्लीकेशन के जरिये डाटा के बेहतर प्रबंधन की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। पंचायत उन्नति सूचकांक में सभी के लिए थीम वाइस रैंकिंग के विषयों को गंभीरता पूर्वक समझना जरुरी है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रत्येक विभागवार सूचकांकों के संबंध में विस्तृत चर्चा, पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षकों द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्रतिभागियों से की गयी। सहभागी प्रशिक्षण के माध्यम से पोर्टल पर प्रविष्टियों करना, सेल्फ मॉनिटरिंग, रैंकिंग, थीम वाइस प्राप्तांक आदि के विषय में विस्तार से प्रतिभागियों को समझाया गया। सेल्फ मानिटरिंग के माध्यम से अपनी कमियों का आंकलन और उसका विश्लेषण कर आगामी पीएआई 2.0 की प्रविष्टि हेतु पूर्व से तैयारी के विषय में लोगों ने समझा। इस अवसर पर क्षेत्रीय ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्था सिवनी के प्रशिक्षक सहित पंचायत विभाग के प्रतिभागी उपस्थित थे।

 

Related posts

दीपेश को मिली दिव्यांग पेंशन की सहायता कलेक्टर ने 24 घंटे के भीतर कराया आदेश

Reva India News

जन्माष्टमी पर भगवान भोलेनाथ की उज्जयिनी हुई कृष्णमयी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्निक श्रीकृष्णा मित्रविंदा मंदिर में दर्शन कर पूजन-अर्चन किया मुख्यमंत्री ने श्री बालक गिरीश गुरुजी से भेंट कर सत्संग का लाभ लिया

Reva India News

एकलव्य विद्यालय सेमरखापा में यातायात एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment