Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमो के क्रम में आज दिनांक 30/08/2025 को मंडला में जिला पुलिस मंडला द्वारा सद्भावना फुटबॉल मैच का आयोजन सिटीजन इलेवन ने पुलिस इलेवन को 4–0 से हराया

मंडला, शनिवार – राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में जिला पुलिस बल द्वारा महात्मा गाँधी स्टेडियम में सद्भावना फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। यह मैच हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति को समर्पित था।

 

मैच का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। पुलिस इलेवन और सिटीजन इलेवन के बीच खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में सिटीजन इलेवन ने 4–0 से जीत दर्ज की। टीम के लिए बिलाल खान ने 1, प्रथम चौकसे ने 2 और यावेश संत ने 1 गोल किया। समापन पर सिटीजन इलेवन के कप्तान पंकज उसराठे को विजेता ट्रॉफी और पुलिस इलेवन के कप्तान संदीप को उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की गई।

 

मैच का उद्देश्य युवाओं को खेल से जोड़कर नशा मुक्ति, यातायात नियमों के पालन, साइबर फ्रॉड से बचाव तथा सामाजिक समरसता का संदेश देना था। खेल के माध्यम से पुलिस ने यह विश्वास दिलाया कि वह केवल कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि सामाजिक व खेल गतिविधियों में भी समुदाय के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रही है।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा – “खिलाड़ी हमेशा समाज के लिए प्रेरणा होते हैं। नशे से दूर रहकर, यातायात नियमों का पालन कर और साइबर सुरक्षा अपनाकर ही हम अपने भविष्य को सुरक्षित रख सकते हैं।”

 

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मंडला के अध्यक्ष विनोद कछवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही जिला क्रीड़ा अधिकारी विकास खराड़कर, जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष डॉ. दिलीप शर्मा, हॉकी मंडला सचिव सैयद कमर अली, नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब सचिव अनिल सोनी, खेल जगत से जुड़े अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

 

इस आयोजन को सफल बनाने में डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश चतुर्वेदी, आरआई सुनील नागवंशी और सूबेदार विवेक सहित पुलिस बल का उल्लेखनीय योगदान रहा

Related posts

किल कोरोना-4 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे जारी

Reva India News

चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से मिलावट संबंधी जागरूकता की गतिविधियां संचालित की गई

Reva India News

Cops take seized SUV for joyride; owner tracks car, locks them inside for 3 hrs

Admin

Leave a Comment