Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

 ‘मुस्कान अभियान’ ने लौटाई मासूमियत – 16 गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की सकुशल वापसी, परिवारों में लौटी खुशियाँ

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 18 अगस्त 2025 से प्रदेश भर में संचालित ‘मुस्कान अभियान’ के तहत मंडला जिले में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट जोन श्रीमान के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान में मंडला जिले की 16 गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया है।

 

अभियान की प्रभावी निगरानी उप पुलिस अधीक्षक श्री सतीश कुमार चतुर्वेदी, महिला सुरक्षा शाखा, मंडला द्वारा की गई। मंडला जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों जैसे कोतवाली, नैनपुर, बीजाडांडी, घुघरी, मोतीनाला, टिकरिया, मनेरी चौकी एवं लिंगा पौंडी चौकी द्वारा किए गए अथक प्रयासों से इन बालिकाओं को देश के विभिन्न राज्यों केरल, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ से दस्तयाब किया गया।

 

अभियान में विशेष योगदान देने वाले अधिकारी/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका:

 

अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), मंडला – श्री पीयूष कुमार मिश्रा

थाना प्रभारी – कोतवाली मंडला, नैनपुर, टिकरिया, घुघरी, मोतीनाला, चौकी प्रभारी – मनेरी एवं लिंगा पौंडी, प्रआर. अभिषेक मिश्रा, आरक्षक – प्रियंका मिश्रा, आनंद करी, सूर्यचंद्र बघेल, सुरेश भटेरी, इंद्र कुमार यादव, धंजय वल्के, युवराज कुलस्ते एवं सम्बंधित स्टाफ

 

इन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सतत परिश्रम, तकनीकी दक्षता एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बालिकाओं की तलाश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

उनकी इस कार्यशैली ने न सिर्फ परिजनों को राहत दी, बल्कि समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत किया।

 

“मुस्कान अभियान का उद्देश्य गुमशुदा बच्चों की तलाश कर उन्हें सुरक्षित उनके परिवारों से मिलाना है – मंडला पुलिस इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु प्रतिबद्ध है।

Related posts

दीवाली एवं अन्य अवसरों पर पटाखों के संबंध में निर्देश जारी पटाखे जलाने के लिए समय सीमा निर्धारित

Reva India News

गांव की पढ़ी-लिखी महिलाओं को मिला ध्वजारोहण का अवसर

Reva India News

मांझी समाज की बैठक 18 को    

Reva India News

Leave a Comment