Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी मंत्री ने किया रेशम केन्द्र तिंदनी का अवलोकन

मंडला 17 सितंबर 2025

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने रेशम केन्द्र तिंदनी में रेशम गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने केन्द्र में उपलब्ध भूमि, पौधरोपण क्षेत्र एवं लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी ली। उन्होंने यहाँ संचालित कृमिपालन कार्य, ककून उत्पादन एवं जिले में उत्पादित विभिन्न प्रकार के रेशम धागों का अवलोकन किया।

जिला रेशम अधिकारी डॉ. चित्रेन्द्र कुमार द्विवेदी द्वारा जानकारी दी गई कि मलबरी रेशम कोया उत्पादन, टसर कोकून उत्पादन, मलबरी व टसर रेशम धागाकरण, वस्त्र निर्माण की गतिविधियां संचालित है। मलबरी रेशम क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों में 325 किसान व टसर क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों में 665 हितग्राही किसान जुड़कर कार्य कर रहे हैं, जिसमें भविष्य में रेशम योजनाओं में विस्तार किया जायेगा।

मलबरी रेशम केन्द्र तिंदनी में 25 एकड़, पौधरोपण क्षेत्र 14 एकड़ से लाभान्वित हितग्राही 14 महिला एवं टसर गतिविधि में 38 हेक्टेयर पौधरोपण में 32 हितग्राही लाभान्वित हैं। रेशम स्वावलम्बन समूह के सदस्यों से चर्चा की गई व केन्द्र में संचालित मलबरी व टसर गतिविधियों का अवलोकन कर निर्देश दिए कि केन्द्र के रिक्त क्षेत्र में पौधरोपण कर नवीन हितग्राहियों को भोगाधिकार पर पौधें आबंटित किया जावे जिससे अधिक से अधिक हितग्राही रेशम योजनाओं से जुड़कर अपनी आय अर्जित कर सतत रोजगार प्राप्त करें। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री जयदत्त झा, श्री रानू राजपूत, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिले में 5 कोरोना केस मिले

Reva India News

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से बदली दिनेश की किस्मत टेंट हाउस से आत्मनिर्भरता तक: दिनेश मसराम की प्रेरणादायक सफलता कहानी

Reva India News

4 कोरोना मरीज स्वस्थ

Reva India News

Leave a Comment