Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी मंत्री का मंडला आगमन आज

मंडला 31 अगस्त 2024

प्रदेश के वन, पर्यावरण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामनिवास रावत का आज मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित मंडला दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री रावत 1 सितंबर 2024 को प्रातः 9 बजे जबलपुर से मंडला के लिए रवाना होंगे तथा प्रातः 11:30 बजे मंडला के रपटाघाट पहुंचकर नर्मदापूजन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हांेगे तथा दोपहर 2 बजे जिला योजना भवन में जिला योजना समिति की बैठक लेंगे। प्रभारी मंत्री 1 सितम्बर को दोपहर 3 बजे स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। श्री रावत दोपहर 3:30 बजे नवनिर्मित एसडीएम कार्यालय मंडला का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री दोपहर 3:45 बजे सर्किटहाउस पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। श्री रावत शाम 4 बजे प्रेसवार्ता करेंगे तथा शाम 4:30 बजे मंडला से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का निरीक्षण किया

Reva India News

प्रशासन आपके द्वार: धरमपुर में लगा चैपाल, ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी

Reva India News

विधानसभा 105-बिछिया में मतदाता सूची में नाम जोड़ने विशेष अभियान, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

Reva India News

Leave a Comment