Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 78 आवेदन की समस्या  

मंडला 15 जुलाई 2025

जिला योजना भवन में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा को अपनी समस्यायें बताई और आवेदन दिये। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण कराया। जनसुनवाई में 78 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मण्डला श्रीमति सोनल सिडाम सहित अन्य अधिकारियों ने भी लोगों की समस्यायें सुनी व आवेदन लिए और समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाराणा श्री महेन्द्र सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त

Reva India News

मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश सपरिवार दो दिवसीय प्रवास कान्हा नेशनल पार्क पर मुक्की आये।

Reva India News

आंगनवाड़ी परिसर की सफाई के लिए जागरूकता सत्र का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment