Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय तीरंदाजी स्पर्धा के लिए खिलाड़ी निखिलकांत पदम चयनित जिले को किया गौरवान्वित

मंडला 24 सितंबर 2025

      कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती वंदना गुप्ता, उत्कृष्ट विद्यालय मंडला प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री विकास खराड़कर, तीरंदाजी प्रशिक्षक श्री जसवंत अहिरवार, जिला खेल प्रभारी श्री मंगल पंद्रे के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के उभरते खिलाड़ी निखिलकांत पदम का चयन आगामी राष्ट्रीय तीरंदाजी स्पर्धा के लिए किया गया है।

 

निखिलकांत पदम ने हाल ही में आयोजित शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सबका ध्यान आकर्षित किया था। शाजापुर जिले के शुजालपुर में आयोजित शालेय राज्य स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा के शानदार खेल और निरंतर मेहनत को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया है।

 

खिलाड़ी निखिलकांत पदम की चयन की इस सफलता पर उनके पिता सुखदेव सिंह पदम एवं माता श्रीमती दुजिया पदम ने ख़ुशी जताई है।उत्कृष्ट विद्यालय मंडला से सूर्यांश चौरसिया एवं निखिलकांत पदम का शालेय राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन हुआ था। दोनों खिलाड़ियों ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उत्कृष्ट विद्यालय क्रीड़ा प्रभारी श्री शिवम् मिश्रा, श्री शैलेष जायसवाल, श्री कन्हैया लाल बरमैया, श्री नागेंद्र सिंह चौहान, श्री प्रखर पटेल, श्रीमती मातेश्वरी परस्ते, श्रीमती शालिनी साहू, श्री सुजाता शर्मा, श्रीमती रंजना पाण्डेय, श्री नत्थू सिंह घोषी, श्री बिजेंद्र चौरसिया, श्री दिलेंद्र सिंगोर, श्री मुकेश चौरसिया, श्री अरुण दुबे, श्रीमती सोनल अग्निहोत्री, श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, श्री चंद्र कृष्ण नंदा ने खिलाड़ी को आगामी स्पर्धाओं में सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related posts

जिले में 2 कोरोना केस मिले

Reva India News

उज्जैन में बनेगी प्रदेश की पहली मेडिसिटी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र में दवाईयाँ और सर्जिकल सामाग्री सुलभता से मिलेगी – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों का सेवाभाव के साथ उपचार किया जाए – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने जिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का लोकार्पण किया

Reva India News

Leave a Comment