Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कैबिनेट मंत्री श्रीमती उईके ने किया स्वच्छता के लिए श्रमदान

मंडला 25 सितंबर 2025

महाराजपुर के संगम क्षेत्र में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम की उपस्थिति में एक साथ, एक दिन, एक घंटा स्वच्छता के लिए (स्वच्छोत्सव) अभियान अंतर्गत सामूहिक श्रमदान किया गया। मंत्री श्रीमती उईके के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता सेवा की।

मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, गंदगी न फैलाने और कचरे का सही निपटान करने की शपथ दिलाई। श्रमदान के दौरान सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई।

मंत्री श्रीमति उइके ने लोगों से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और कार्यस्थल को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान दें, ताकि स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। इस दौरान मंत्री श्रीमती उईके ने स्थानीय लोगों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि संगम क्षेत्र के सामुदायिक भवन की साफ-सफाई सुनिश्चित करायें। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री शिवा राजपूत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े, पूर्व पार्षद श्रीमती शिखा श्रीवास्तव सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related posts

विद्यार्थियों का शतप्रतिशत नेत्र परीक्षण कराएं – सीईओ जिला पंचायत नेत्रज्योति एवं निःक्षय अभियान के प्रगति की समीक्षा बैठक में निर्देश

Reva India News

सशक्त वाहिनी योजना के तहत युवतियों को मिलेगा प्रशिक्षण

Reva India News

1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

Leave a Comment