मंडला, 1 अक्टूबर 2025
तहसीलदार (कार्य.मजिस्ट्रेट) बिछिया इंद्रजीत सिंह एवं आबकारी विभाग द्वारा बिछिया क्षेत्र के ग्राम पड़रिया एवं कोको में मदिरा के अवैध संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध संदिग्ध स्थलों की तलाशी लेने पर दुकान एवं मकान से मदिरा बरामद की गई। जिसमें 22 पाव एमडी रम, हंटर बियर 15 बोतल, 3 बियर कैन, 5 लीटर कच्ची मदिरा बरामद कर जप्त किया गया। साथ ही वृत मण्डला में 2 प्रकरण पंजीबद्ध कर 40 पाव देसी मदिरा प्लेन एवं 10 लीटर कच्ची शराब जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत धारा 34(1) का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जप्त मदिरा की कुल अनुमानित कीमत 13 हजार 250 रूपए है।

