Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में वनग्रामों को शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाए – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके वनग्रामों तक सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण गुणवत्तापूर्वक किया जाए – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंत्री श्रीमती संपतिया और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने वनग्रामों के विकास के संबंध में समीक्षा बैठक ली

मंडला, 10 मई 2025

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि मंडला जिले के वनग्रामों में विकास कार्यों को गति दी जायेगी। इससे वनग्रामों में संपर्क मार्ग, प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के कार्य, पेयजल सुविधा सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होगी। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके शनिवार को सर्किटहाउस मंडला में वनग्रामों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर रही थी। इस अवसर पर सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा सहित वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि मंडला जिले के वनग्रामों को संपर्क मार्ग से जोड़ा जाए। जिससे वन ग्रामों तक आवागमन सुगम हो सके। उन्होंने वनग्रामों में समस्त प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि वनग्रामों में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के निर्माण कार्यों को पूर्ण किया जाए। वनग्राम क्षेत्रों में मनरेगा के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, जिससे वनग्रामों में रहने वाले नागरिकों को रोजगार मिलता रहे। सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि वनग्रामों को जोड़ने वाली सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण कार्य समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक करें। बैगा बसाहट वाले गावों में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के निर्माण कार्यों को भी प्राथमिकता दें। उन्होंने बैठक में कान्हा नेशनल पार्क के बफर जोन में स्थित ग्रामों की मूलभूत सुविधाओं के लिए बैठक आयोजित कर उनका निराकरण करने की बात कही। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा को निर्देश दिए कि बहुउद्देशीय चुटका परियोजना के संबंध में चर्चा कर समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने 6 जून 2025 को प्रस्तावित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां करने के निर्देश दिए। बैठक में केन्द्रीय विद्यालय समनापुर के निर्माण कार्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नैनपुर और आवागमन हेतु बायपास सड़क निर्माण कार्य के संबंध में समीक्षा की गई।

Related posts

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य

Reva India News

ईश्वरपुर कबीर निर्गुण पुराण मानव निर्माण प्रवचन का आज समापन*

Reva India News

सांसद श्री कुलस्ते ने ली नारायणगंज में समीक्षा बैठक

Reva India News

Leave a Comment