Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

2 से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन

मंडला, 1 अक्टूबर 2025

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर मद्य निषेध सप्ताह 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक सभी विभागों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर को नशामुक्ति जनजाग्रति के लिए रैली एवं नुक्कड़-नाटकों का आयोजन, नशामुक्ति पर आधारित पोस्टर, फोटो एवं चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी। 3 अक्टूबर को विद्यालयों में नशामुक्ति पर प्रतियोगिताएं, प्रश्नमंच, संगोष्ठी एवं नशा पीड़ितों के उपचार के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। 4 अक्टूबर को ग्राम सभाओं को नशामुक्त ग्राम बनाने, नशाबंदी साहित्य, पोस्टर, पम्पलेट आदि सामग्री का वितरण, जन समूह को  http://nmba.dosje.gov.in/content/take-a-Pledge की जानकारी दी जायेगी तथा 5 अक्टूबर को ग्राम स्तर, नगरीय स्तर पर स्थानीय व्हाट्सऐप ग्रुप तैयार कर नशामुक्ति के संदेशों एवं जनजागरण के लिए लघु फिल्मों को भेजना। 6 अक्टूबर को समस्त महिला स्व-सहायता समूह, शौर्यादलों द्वारा स्थानीय स्तर पर नशामुक्ति संदेशों का प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जायेगा। 7 अक्टूबर को ग्राम एवं शहरी स्तर पर नशामुक्ति अभियान के लिए बनाए गए स्थानीय वॉलेंटियर के माध्यम से समस्त स्कूलों, कॉलेजों में ऑनलाईन नशामुक्ति शपथ दिलाया जायेगा। 8 अक्टूबर को समस्त जिला मुख्यालयों पर साप्ताहिक कार्यक्रम का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक मंचन, नृत्य, गीत संगीत तथा पुरस्कार व प्रमाण पत्र का वितरण किया जायेगा।

Related posts

सद्गुरू सद्गुरू प्रमोद गुरू बाला पीर साहेब का मनाया प्राकट्य उत्सव .धूमधाम से कबीरपंथीयों ने निकाली शोभायात्रा

Reva India News

बैगा आदिम जनजाति समाज विकास एवं कल्याण संघ मध्य प्रदेश ने सौंपा ज्ञापन

Reva India News

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गर्ल्स कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment