Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मंडल की बैठक आयोजित  

मंडला, 3 अक्टूबर 2025

कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई डीएमएफ की बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिक मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना सहित संबंधित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मंडल एवं कार्यपालिक समिति ने की डीएमएफ मद से जिले में अनुमानित 3 करोड़ रुपए लागत के विभिन्न कार्यों की वार्षिक कार्य योजना के लिए बैठक एवं इनमें जिला खनिज मद अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सभी प्रस्तावों को शामिल किया गया है।

बैठक में बताया कि कार्य योजना के लिए 60 प्रतिशत उच्च प्राथमिकता के क्षेत्र के 1.74 करोड़ रुपये लागत के और 40 प्रतिशत अन्य प्राथमिकता में 1.16 करोड़ रुपए लागत के विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों से प्राप्त हुए हैं। जिनके अनुमोदन के लिए चर्चा की गई। बैठक में जिला खनिज अधिकारी सहित अन्य संबंधित मौजूद थे।

Related posts

अब पॉलीटेक्निक कॉलेज में सभी श्रेणियों को मिलेगा प्रवेश एकलव्य योजनांतर्गत 19 अक्टूबर तक रहेगी पंजीयन की सुविधा

Reva India News

ग्रेडिंग मंथ की शिकायतों के साथ 50 दिवस की शिकायतों पर भी फोकस करें – कलेक्टर

Reva India News

पॉलीटेक्निक मण्डला में संस्था स्तरीय प्रवेश प्रारंभ  

Reva India News

Leave a Comment