Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनपद शिक्षा केन्द्र मंडला में लगा टीएलएम मेला

मण्डला 12 मार्च 2022

विकासखंड स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री मेला प्रतियोगिता का आयोजन जनपद शिक्षा केंद्र मंडला में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सूर्यम प्राचार्य डाइट मंडला एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मालवीय बीईओ मंडला द्वारा सरस्वती पूजन कर किया गया। विगत दिवस विद्यालय स्तरीय एवं जन शिक्षा केंद्र स्तर पर शिक्षण सामग्री मेले का आयोजन किया गया था जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर हिंदी गणित एवं विज्ञान के शिक्षकों द्वारा शिक्षण सहायक सामग्री बनाई गई और प्रदर्शित की गई और स्थान प्राप्त कर आज जनपद शिक्षा केंद्र मंडला में उक्त विषय के शिक्षकों द्वारा अधिगम सामग्री का प्रदर्शन किया गया। अतिथियों द्वारा सभी विषय की सहायक सामग्रियों का अवलोकन किया गया एवं निर्णायकों द्वारा हिंदी विषय में प्रथम जीनत आरा, द्वितीय सारिका पटेल एवं तृतीय चंदन मरकाम, गणित विषय में विनीता पटेल प्रथम, संगीता धुर्वे द्वितीय, सोम प्रकाश पाठक को तृतीय स्थान मिला। विज्ञान विषय में शशि लता दुबे प्रथम, ज्योति सिंह एवं राजेश्वरी कुलस्ते को तृतीय स्थान दिया गया एवं सहभागिता कर रहे सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। आभार प्रदर्शन जनपद स्त्रोत समन्वयक सागर पटेल ने किया और कहा कि हम शिक्षण सामग्रियों द्वारा शिक्षण को सरलतम बना सकते हैं। अतः हमें अधिक से अधिक अधिगम सामग्रिओं का प्रयोग विद्यालय स्तर पर करें। उक्त कार्यक्रम को सहायक परियोजना समन्वयक हीरेंद्र वर्मा केके उपाध्याय ने भी सराहा और प्रतिभागियों को जिला स्तर में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। जनपद शिक्षा केंद्र मंडला से समस्त बीएससी जन शिक्षक एवं शालाओ से शिक्षक उपस्थित रहे।

Related posts

जनगणना 2027ः फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू फील्ड ट्रेनर्स को दी जा रही है जनगणना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने देवरीकला में निर्माणाधीन पीएम जनमन आवास का निरीक्षण किया  

Reva India News

जिले में अब तक 605.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment