Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दीपावली पर मंडला की आदिवासी महिलाओं की चित्रकारी संगमगौड़ी चित्रकारी से सजा रहीं दीये, कलश और पूजा थालियां

आदिवासी बाहुल्‍य जिला मंडला में इस दीपावली पर परंपरा और कला का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। यहाँ की आदिवासी महिलाएं अपनी पारंपरिक गौड़ी चित्रकारी से मिट्टी के दीये, कलश, पूजा थाली, पोस्टकार्ड, की-रिंग, पेपर वेट और अन्य सजावटी वस्तुएं तैयार कर रही हैं, जो त्‍यौहार की रौनक को और बढ़ा रही हैं। यह पहल हथकरघा एवं हस्तशिल्प संचालनालय भोपाल तथा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला पंचायत मंडला के सहयोग से जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शाश्‍वत सिंह मीना के मार्गदर्शन में ग्रामीण विकास एवं महिला उत्थान संस्थान द्वारा संचालित की जा रही है। विकासखण्ड इंद्री सेक्टर में चल रहा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 अक्टूबर तक आयोजित है, जिसमें 30 आदिवासी महिलाएं भाग ले रही हैं।
गौड़ चित्रकारी मंडला जिले की सांस्कृतिक पहचान है। यह कला गोंड जनजाति के जीवन-दर्शन, आस्था और प्रकृति के गहरे जुड़ाव को दर्शाती है। इस परंपरागत कला को नए रूप में सहेजते हुए, जागृति उईके, निकिता उलारी, बरखा उलारी, प्रीति धुर्वे, वंदना तेकाम, सुमन मरावी, रेखा उसराठे, सुरेखा मीना, मर्सकोल ज्योति जैसी स्थानीय महिलाएं अपने हाथों से परंपरा और सृजन का सुंदर मेल प्रस्तुत कर रही हैं।
दीपावली को ध्यान में रखते हुए तैयार किए जा रहे गौड़ी चित्रों से सजे दीये, पूजा थालियां और कलश न केवल कला का उत्कृष्ट उदाहरण हैं, बल्कि इन महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक प्रेरक कदम भी हैं। हैंडमेड पेपर (A3), कैनवास (A3), की-रिंग, दीपक, पेपर वेट, रूमाल, पोस्टकार्ड ये सभी वस्तुएं विक्रय हेतु उपलब्ध हैं।

Related posts

उच्च न्यायालय के अवमानना तथा डब्ल्यूपी प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित  

Reva India News

जन्माष्टमी पर भगवान भोलेनाथ की उज्जयिनी हुई कृष्णमयी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्निक श्रीकृष्णा मित्रविंदा मंदिर में दर्शन कर पूजन-अर्चन किया मुख्यमंत्री ने श्री बालक गिरीश गुरुजी से भेंट कर सत्संग का लाभ लिया

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके 5 जून को मंडला जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगी।

Reva India News

Leave a Comment