Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण पर फोकस करें – अपर कलेक्टर समय-सीमा और विभागीय समन्वय समिति की बैठक में निर्देश

जिला योजना भवन में समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण पर फोकस करें। रैंकिंग माह के साथ 50 दिवस की शिकायतों को भी बंद कराएं। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में सिंगल डिजिट में शिकायतें लंबित हैं, वह इस सप्ताह सभी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करें। अधिक संख्या में लंबित शिकायतों के लिए पंचायत, राजस्व, जनजातीय विकास, स्कूल शिक्षा के जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि दैनिक आधार पर लक्ष्य निर्धारित करते हुए संबंधित से स्वयं प्रतिदिन प्रगति लें। प्रतिदिन बंद कराई गयी शिकायतों की सभी जिला अधिकारी जिला स्तरीय ग्रुप में दैनिक रिपोर्ट निर्धारित समय पर करें।


बैठक में एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम ने सभी अधिकारियों को शरद पूर्णिमा पर नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट द्वारा 6 अक्टूबर से महाआरती के समय परिवर्तन तथा शरद उत्सव की जानकारी से अवगत कराया। समीक्षा बैठक में सीएम-सीएस मानिट, समग्र ई-केवाईसी, सेवा पखवाड़ा की गतिविधियों की पोर्टल पर एंट्री, उच्च न्यायालय के अवमानना प्रकरण, रिट पिटीशन, भूमि आवंटन, पल्स पोलियो दिवस, विजन डॉक्यूमेंट तथा अंतर्विभागीय विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे सहित संबंधित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराएं- कमिश्नर श्री वर्मा कमिश्नर ने की जिला कलेक्टर्स के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा सीएम हेल्पलाईन में मंडला जिले को ए ग्रेड रैंकिंग में आने पर प्रशंसा की गई

Reva India News

विलंब से आवेदन का निराकरण करने पर जुर्माना अधिरोपित  

Reva India News

जिले के 9 हजार बच्चों को मिलेगी निःशुल्क भविष्योन्मुखी शिक्षा पुरा अवधारणा पर आयोजित किया जा रहा है आनलाईन प्रतियोगिता

Reva India News

Leave a Comment