Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर एवं जि.पं. सीईओ ने मवई क्षेत्र में देखे विकास कार्य

 23 अक्टूबर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा ने मवई क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। कलेक्टर ने मवई जनपद परिसर का निरीक्षण करते हुए परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करें। श्रीमती सिंह ने जनपद शिक्षा केन्द्र मवई परिसर में संचालित वस्त्र निर्माण इकाई का भी दौरान किया। उन्होंने निर्माण इकाई में कार्यरत् महिलाओं से वस्त्र निर्माण के प्रशिक्षण, कच्चे माल की उपलब्धता तथा तैयार सामग्री के बारे में विस्तार से जाना। उन्होंने एसडीएम बिछिया को वस्त्र निर्माण सामग्री के स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए विक्रेताओं से चर्चा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत परसेल के अंतर्गत ग्राम भदवार में कपिलधारा योजना से लाभान्वित हुए हितग्राही धनसिंह कुंजाम से मुलाकात की। उन्होंने धनसिंह से कपिलधारा योजना से लाभान्वित होने के बाद सब्जी उत्पादन के कार्य पर चर्चा भी की।

मवई क्षेत्र के दौरे के अंतर्गत श्रीमती सिंह ने भीमडोंगरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क का जायजा लिया। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पड़त भूमि विकास कार्य का भी जायजा लिया तथा मजदूरों से बात की। उन्होंने मजदूरों से स्थानीय क्षेत्र में पीने के पानी में फ्लोराईड की समस्या जानकारी सीईओ जनपद को सभी पंचायतों से पानी के नमूने एकत्र कर परीक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम मीना मसराम, एसडीएम सुलेखा उईके, उपसंचालक कृषि एसएस मरावी, तहसीलदार बिछिया कमल सिंहसार, जनपद सीईओ आरके नामदेव, मवई नायब तहसीलदार निर्मल पटले सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

16 मार्च को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

Reva India News

भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा का हुआ अनावरण, धूमधाम से मनाया गया सुशासन दिवस

Reva India News

भारतीय जनता पार्टी जिला मंडला भाजपा जिला मंडला की मासिक बैठक सम्पन्न, आगामी प्रशिक्षण वर्ग को लेकर बनी रणनीति

Reva India News

Leave a Comment