Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में 0 से 5 वर्ष के 145592 बच्चों को दवा पिलाई

मंडला, 15 अक्टूबर 2025

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने जानकारी दी कि प्रदेश विगत 14 वर्ष पूर्व पोलियो से मुक्त हो चुका है। जो आप सभी के प्रयासों से संभव हुआ, परन्तु विश्व स्तर पर वाइल्ड पोलियो वायरस का सक्रमण बच्चों में अभी भी आसपास के देशों में विद्वमान है। पोलियो वायरस के खतरे को देखते हुये समुदाय में पोलियो के विरूद्ध रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाये रखने की दृष्टि से भारत शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 2025 में राष्ट्रीय पल्स पोलियो का एक अतिरिक्त चरण 18 चयनित जिलों के साथ-साथ मण्डला जिले में 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2025 तक पोलियो बूथ एवं समुदाय पर घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई गई। 0 से 5 वर्ष के बच्चों का लक्ष्य 152075 था एवं 145592 बच्चों को दवा पिलाई गई, जिसका प्रतिशत 95.7 रहा है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 3 जून 2023

Reva India News

*“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन*

Reva India News

ग्राम पंचायत जैदेपुर के उप चुनाव के लिए 22 जुलाई को मतदान

Reva India News

Leave a Comment