Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रेक्षक श्री प्रकाश व्यास ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

मंडला, 15 अक्टूबर 2025

नगरपालिकाओं एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री प्रकाश व्यास ने बुधवार को निवास के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा करते हुए मतदाता सूचियों की शुद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान श्री व्यास ने मतदाता सूची में दर्ज डुप्लिकेट नामों की पहचान एवं सुधार की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी नामों की दोबारा जांचकर यह सुनिश्चित करें कि किसी भी मतदाता का नाम दोहराव में दर्ज न रहे।

Related posts

1 से 5 मार्च तक चलाया जाएगा पौधरोपण महाभियान

Reva India News

अवकाश एवं बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध

Reva India News

पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम मंडला 12 फरवरी 2022

Reva India News

Leave a Comment