Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का प्रवास कार्यक्रम

मंडला, 18 मार्च 2026

एससी/एसटी कल्याण संबंधी समिति लोकसभा एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 19 मार्च को दोपहर 1 बजे जिला सिवनी से मंडला के लिए रवाना होंगे और शाम 4 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम 7 बजे मंडला से जेवरा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 8 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 20 मार्च को सांसद श्री कुलस्ते प्रातः 9 बजे जेवरा से जिला डिण्डौरी के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6 बजे जिला डिण्डौरी से मंडला के लिए रवाना होकर रात्रि 9 बजे जेवरा पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

सांसद श्री कुलस्ते 21 मार्च को प्रातः 10 बजे जेवरा से मवई के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर 12 बजे मवई, विकासखंड बिछिया में विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण की बैठक में शामिल होंगे। शाम 4 बजे मवई से रायपुर, छत्तीसगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

5 अक्टूबर को आरडी कॉलेज में लगेगा छात्रवृत्ति शिविर

Reva India News

स्टेडियम ग्राउंड में खिलाड़ियों को एकत्र कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश  

Reva India News

दिव्यांग छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि आज

Reva India News

Leave a Comment