Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

छोटी दीपावली पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन केबिनेट मंत्री, सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष ने कलेक्टर, एसपी के साथ जलाये दीप महाआरती के बाद आकर्षक आतिशबाजी भी की गई

नमामि नर्मदे महा आरती ट्रस्ट और जिला प्रशासन की ओर से छोटी दीपावली पर माहिष्मती घाट पर भव्य दीपोत्सव आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, ने कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना के साथ दीप प्रज्‍वलित कर दीपोत्सव में हिस्सा लिया।


भव्य दीपोत्सव के साथ ही माँ नर्मदा की महाआरती की गयी। रुद्राष्टक, स्वस्ति वाचन, नर्मदाष्टक के साथ माँ नर्मदा आरती समर्पित की गई। मंत्री, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित सभी ने मां नर्मदा का दुग्ध अभिषेक किया। महाआरती के पश्चात दीपोत्सव का समापन भव्य आतिशबाजी के साथ किया गया।


इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, श्री जयदत्त झा, श्री शिवा रानू राजपूत, श्री विनय मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री रोहित बड़कुल, तहसीलदार मण्डला श्री हिमांशु भलावी, सीएमओ नगर पालिका श्री गजानन नाफड़े सहित बड़ी संख्या में श्रृद्धालु मौजूद रहे।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गौरव दिवस के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए मंडला जिले के गौरव दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Reva India News

सीएम राईज स्कूल निवास में टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई  

Reva India News

किल कोरोना-4 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे जारी

Reva India News

Leave a Comment