Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ऊर्जा विभाग मण्डला मध्यप्रदेश सी.एम. हेल्पलाईन में लगातार बारहवीं बार प्रथम

मंडला, 24 अक्टूबर 2025

ऊर्जा विभाग मण्डला द्वारा सी.एम. हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों पर माह अक्टूबर 2024 से सितम्बर 2025 तक लगातार बारह महीनों से उपभोक्ताओं की वोल्टेज संबंधी शिकायतें, मीटर संबंधी शिकायतें, खम्भे एवं तार संबंधी शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया है। त्रुटिपूर्ण बिलों को सुधार कर उचित अनुमोदन प्रदान कर शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करते हुये माह अगस्त 2025 एवं सितम्बर में भी 100 प्रतिशत स्कोर प्राप्त कर, ऊर्जा विभाग मण्डला, सी.एम. हेल्पलाईन में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके लिये पूर्व में भी कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा मो. अयूब खान अधीक्षण अभियंता मण्डला को सम्मानित किया गया है।

Related posts

जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र मवई के ग्राम पंचायतों में विधिक जागरुकता षिविर सम्पन्न

Reva India News

भू-स्खलन रोकने की दृष्टि से सुरक्षा के आवश्यक उपाय करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की मंडला-जबलपुर मार्ग निर्माण की समीक्षा

Reva India News

बीएलओ त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए डोर-टू-डोर संपर्क करें – कमिश्नर श्री अभय वर्मा कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र निवास अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 5 एवं 6 का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment