Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

युवा-संगम मेला का आयोजन 28 अक्टूबर को  

मंडला, 24 अक्टूबर 2025

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 18 से 35 वर्ष एवं योग्यता कक्षा 8वीं से स्नातक एवं आई.टी.आई उत्तीर्ण को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए युवा-संगम मेला का आयोजन 28 अक्टूबर 2025 को नगरपालिका मण्डला के टाउनहॉल में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक किया जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय मण्डला, आईटीआई मण्डला एवं जिला व्यापार तथा उद्योग केंद्र मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से युवा संगम मेला का आयोजन किया जायेगा।

निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों के द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। इच्छुक आवेदक रोजगार मेले में अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार पंजीयन एवं अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

टीएल, जनसुनवाई तथा सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें – डॉ. सिडाना समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

प्रभारी मंत्री ने की कोविड नियंत्रण की समीक्षा

Reva India News

नर्मदा जयंती के अवसर पर ’निर्झरणी महोत्सव’ 4 फरवरी को

Reva India News

Leave a Comment