Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अप्रेन्टिसशिप मेला 4 अक्टूबर को

मण्डला 3 अक्टूबर 2021

प्राचार्य शासकीय आईटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडला में एक दिवसीय अप्रेन्टिस शिप मेले का आयोजन 4 अक्टूबर 2021 को प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले में प्रतिष्ठित कम्पनियों के द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। 18 वर्ष से 26 वर्ष तक के इच्छुक आवेदक की शैक्षिक योग्यता आई0टी0आई0 उत्तीर्ण पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं।

इच्छुक आवेदक मेले में अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा सहित 4 अक्टूबर 2021 प्रातः 10 बजे साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। अप्रेन्टिसशिप हेतु भर्ती, अप्रेन्टिसशिप नियमों एवं कंपनियों के शर्तों अनुसार की जाएगी। अप्रेन्टिसशिप मेले में प्रतिभागिता हेतु यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कनिष्ठ अप्रेन्टिस प्रशिक्षुता सलाहकार आनंद मरावी मो.नं. 7999651705 से संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

30 सितम्बर को मोहगाँव में रक्तदान शिविर का आयोजन

Reva India News

गोंडवाना राज्य संकल्प यात्रा का घुघरी ब्लॉक के लोगों ने घुघरी मुख्ययालय से लेकर गांव गांव में  किया भव्य स्वागत

Reva India News

अंकुर योजना के पंजीयन में मंडला चौथे स्थान पर, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Reva India News

Leave a Comment