मंडला, 28 अक्टूबर 2025
मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के निर्देश के अनुक्रम में इस वर्ष भी 1 नवंबर से 3 नवंबर 2025 तक मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया जायेगा। जिला स्तरीय समारोह/कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारी के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मण्डला को नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मण्डला को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
