Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का प्रवास कार्यक्रम

मंडला, 13 जून 2026

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 14 जून को दोपहर 3:45 बजे डिण्डौरी से सरही गेट मंडला पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। 15 जून को प्रातः 10 बजे सरही गेट से बिछिया के लिए रवाना होंगे तथा प्रातः 11 बजे बिछिया में जनकल्याण शिविर में भाग लेंगे। सांसद श्री कुलस्ते 11:30 बजे बिछिया से घुटास के लिए प्रस्थान करेंगे एवं दोपहर 12:10 बजे घुटास में जनकल्याण शिविर में शामिल होंगे। वे दोपहर 2 बजे घुटास से घुघरी के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर 3 बजे नेवक्षर घुघरी पहुंचकर जनकल्याण शिविर में शामिल होंगे। श्री कुलस्ते शाम 4 बजे नेवक्षर घुघरी से ढेंकों पंचायत, सलवाह मण्डल के लिए रवाना होंगे तथा शाम 4:30 बजे जनकल्याण शिविर में भाग लेंगे। शाम 5 बजे ढेंकों पंचायत से घुघरी के लिए प्रस्थान करेंगे। सांसद श्री कुलस्ते शाम 5:30 बजे घुघरी में आयोजित जनकल्याण शिविर में शामिल होंगे। वे शाम 7 बजे घुघरी से मंडला सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे तथा रात्रि 9 बजे मंडला पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

सांसद श्री कुलस्ते 16 जून को प्रातः 10 बजे मंडला से मुकासखुर्द नारायणगंज के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 11 बजे वहां पहुंचकर बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण एवं जनकल्याण शिविर में शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे नारायणगंज से जनपद पंचायत निवास के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर 12:30 बजे निवास हायरसेकेंडरी स्कूल में भाग लेंगे। वे दोपहर 1:30 बजे निवास से पौंड़ी बीजाडांडी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2:30 बजे पौंड़ी बीजाडांडी पहुंचकर जनकल्याण शिविर में शामिल होंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। सांसद श्री कुलस्ते 17 जून को प्रातः 8 बजे निवास से नैनपुर के लिए रवाना होंगे तथा प्रातः 10 बजे नैनपुर पहुंचकर केन्द्रीय विद्यालय का शुभारंभ करेंगे। प्रातः 11:30 बजे नैनपुर से सिवनी जिला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

महात्मा गांधी स्टेडियम ग्राउंड में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

Reva India News

ग्राम इंद्री प्रशासन आपके द्वार जनसेवा शिविर का आयोजन शिविर में 560 आवेदन आए, 98 का हुआ त्वरित निराकरण

Reva India News

विश्व ध्यान दिवस पर तीन दिवसीय ध्यान योग कार्यशाला का भव्य समापन “हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान” अभियान से मंडला पुलिस को मिली नई ऊर्जा

Reva India News

Leave a Comment