Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

क्षेत्रवार समग्र विकास के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने नोडल अधिकारी नियुक्त

मंडला, 28 अक्टूबर 2025

जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रवार समग्र विकास के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाना है। जिला स्तर से सेक्टर उद्योग विभाग से महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा सहायक संचालक उद्यानिकी, कृषि एवं वन उत्पाद से वनमंडलाधिकारी उत्पादन तथा उपसंचालक कृषि विभाग, सेवाएं से प्राचार्य आईटीआई तथा जिला खेल अधिकारी, अधोसंरचना नगरीय विकास एवं ग्रामीण विकास से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, शिक्षा से सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सुशासन एवं नागरिक सेवाएं प्रदाय के लिए आवश्यक ईको सिस्टम से अपर कलेक्टर को सेक्टर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विधानसभावार नोडल अधिकारियों को विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने में संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर शासन के निर्देशानुसार आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

Related posts

एमसीएमसी टीम एवं कंट्रोल रूम प्रभारियों का प्रशिक्षण 12 मार्च को सेक्टर ऑफिसर्स का प्रशिक्षण 15 को

Reva India News

पहले नगर परिषद चुनाव में भाजपा की बंपर जीत 15 में से 9 वार्ड में खिला कमल,

Reva India News

जिले में अब तक 566.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment